मृत पशु को लेकर राजस्व गांव अवयी के बस्ती के लोगों में आक्रोश
गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)। चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत मुख्य राज मार्ग स्थित मारकुंडी अवयी राजस्व गाँव बस्ती के ठीक सामने सड़क दुर्घटना में गुरुवार शाम को एक

किसी वाहन के धक्के से गाय की मृत्यु हो गई थी। जिसे दुसरे दिन भी सड़क निर्माण कम्पनी टोल प्लाजा के लोग मृत पशु को हटाने नहीं आये। बस्ती के लोगों के द्वारा जानकारी देने के पश्चात भी मृत पशु को न हटाने के लेकर बस्ती के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बस्ती के लोगों ने टोल प्लाजा के सम्बंधित अधिकारियों से मृत पड़ा पशु को तत्काल हटाने की मांग की हैं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal