सपा के लोकसभा प्रत्याशी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
दुद्धी-सोनभद्र(रवि सिंह)। शनिवार को समाजवादी पार्टी का केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन गोंडवाना भवन में समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी छोटे लाल खरवार ने कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इंडिया गठबंधन और आम जनता के सहयोग से पार्टी के दोनों प्रत्याशी अपना जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याएं अपने संसदीय कार्यकाल में बखूबी जानते हैं और क्षेत्र का इन्होंने कई तरह का विकास कार्य भी किया है। कहा कि क्षेत्र में विकास की रोजगार की

अवसर खोले जाएंगे और हर गरीब, आदिवासी, कमजोर लोगों को बेरोजगार लोगों के हाथों को काम दिलाया जाएगा। उन्होंने कई गांव का जनसंपर्क अभियान भी चलाया और लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी और अपने पक्ष में मतदान किए जाने की लोगों से अपील किया है। पूर्व राज्य मंत्री विजय सिंह गौड़ ने कहा कि क्षेत्र में विकास की धारा बहेगा। उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र की जनता मौका दिया तो समस्याओं का समाधान त्वरित समय पर किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अच्छे प्रतिनिधियों को चुनने के लिए अपना मत देने की अपील किया है ताकि क्षेत्र का विकास और भला हो सके। इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव, संजय यादव, अवध नारायण यादव, गौस मोहम्मद खान, प्रभु सिंह कुशवाहा, वेद प्रकाश अग्रहरि, सपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष कौशल्या देवी, आशा रावत, सरोज देवी, सोना बेगम सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal