10 ग्राम हेरोइन के साथ एक महिला गिरफ्तार

सर्वेश कुमार/ संजय सिंह

चुर्क-सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन मे मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व मे बुधवार को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा उरमौरा से एक अभियुक्ता पानमति पत्नी ओमप्रकाश यादव निवासीनी उरमौरा थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र उम्र करीब 45 वर्ष को 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (हेरोईन) के साथ समय 20.30 बजे गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 322/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्ता को न्यायिक हिरासत मे जिला कारागार गुरमा भेजा गया। अभियुक्ता को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 राहुल पाण्डेय चौकी प्रभारी कांशीराम आवास थाना रॉबर्ट्सगंज, हे0 का0 शिवचन्द पटेल थाना रॉबर्ट्सगंज, का0 अर्पित मिश्रा चौकी कांशीराम आवास थाना रॉबर्ट्सगंज, म0 का0 दीक्षा पाण्डेय थाना रॉबर्ट्सगंज, म0 का0 प्रियंका शामिल रहे।

Translate »