पुलिस ने पांच लोगों को भेजा जेल

घोरावल – सोनभद्र(रमेश कुशवाहा)। पुलिस अधीक्षक के निर्देश व अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी घोरावल के कुशल पर्यवेक्षण में देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व रोकथाम जुर्म जरायम हेतु चलाये जा रहे हैं। अभियान के अर्न्तगत रविवार दिनांक 14.04.2024 को उ0नि0 शिव कुमार सिंह व उ0नि0 अजय कुमार पाण्डेय मय हमराह फोर्स के क्षेत्र में चेकिंग/भ्रमण के दौरान मुक्खा मोड़ बस स्टैण्ड घोरावल से मु0अ0सं0 40/2024 धारा 34, 147, 308, 323, 504, 506, 427 भादवि थाना घोरावल

जनपद सोनभद्र से सम्बन्धित 05 नफर नामजद वांछित अभियुक्तगणों को गिरफ्तार किया गया । विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्तगण श्रीकान्त पुत्र महावीर निवासी ग्राम खुटहाँ थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 35 वर्ष,
रोहित कुमार पुत्र गनेश प्रसाद निवासी ग्राम खुटहाँ थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 34 वर्ष यशवन्त राव पुत्र स्व0 रामानन्द निवासी ग्राम खुटहाँ थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष अर्चना पत्नी अनिल कुमार निवासी ग्राम खुटहाँ थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 32 वर्ष, अंचला पत्नी रोहित कुमार निवासी ग्राम खुटहाँ थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 30 वर्ष, को जेल भेजा गया। गिरफ्तारी का दिनांक व समय- दिनांक 14.04.2024 समय 10.25 बजे गिरफ्तारी का स्थान- मुक्खा मोड़ बस स्टैण्ड घोरावल अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0सं0 40/2024 धारा 34, 147, 308, 323, 504, 506, 427 भादवि थाना घोरावल जनपद सोनभद्र
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-
SHO कमलेश पाल प्रभारी निरीक्षक थाना घोरावल सोनभद्र
उ0नि0 शिव कुमार सिंह चौकी प्रभारी कस्बा घोरावल सोनभद्र
उ0नि0 अजय कुमार पाण्डेय थाना घोरावल जनपद सोनभद्र
हे0का0 अभिषेक सिंह थाना घोरावल जनपद सोनभद्र
हे0का0 रामेश्वर प्रसाद थाना घोरावल जनपद सोनभद्र
म0का0 पूनम कुमारी थाना घोरावल, जनपद सोंनभद्र

Translate »