तालाब में उतराया मिला पूर्व प्रधान प्रतिनिधि का शव

शाहगंज-सोनभद्र। थाना क्षेत्र शाहगंज के बराक गांव की घटना बताई जा रही है। जहां रविवार की दोपहर में बराक तालाब में चरवाहों ने एक शव उतराया देखा तो इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों को जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने

शव को बाहर निकाला तो ग्रामीणों ने पहचान रैपूरा गांव निवासी पूर्व प्रधान प्रतिनिधि रामरेखा पुत्र मिश्री उम्र लगभग 45 वर्ष के रूप में की। शव मिलने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी परिजनों को होते ही कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी का तीन वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है और मृतक के दो लड़के व दो लड़कियां हैं जिसमें एक लड़के की शादी हो चुकी है।

Translate »