सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। ईश्वर प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देउरा राजा पसही में शुक्रवार को होली मिलन समारोह में सौहार्द के रंग से होली खेलने की अपील की गई। प्राचार्य ने कहा कि यह पर्व विविधता में एकता का रंग भरने का महापर्व है। सामाजिक समरसता, ममता के साथ हमें इस त्योहार को मनाना चाहिए। इसी आह्वान के साथ

महाविद्यालय में 26 मार्च तक के लिए अवकाश घोषित किया गया। 27मार्च को महा विद्यालय पुनः अपने निर्धारित समय पर खुलेगा। कला, वाणिज्य स्नातक और परास्नातक संकाय के प्राध्यापकों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभ कामनाएं प्रदान की। आयोजन में जाने माने समाज शास्त्री डा विमलेश कुमार त्रिपाठी, हिंदी विभागाध्यक्ष राजेश द्विवेदी, विमलेश कुमार पाठक, अंकित शुक्ल, गृहविज्ञान की गीता पटेल, कार्यालय अधीक्षक विनीत पाण्डेय, रामजी तिवारी, फुलपत्ती और भोलानाथ मिश्र समेत समस्त स्टाफ होली मिलन समारोह में शामिल थे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal