अबकी बार 400पार के लिए भाजपा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर तैयार- दयाशंकर मिश्र दयालु (आयुष मंत्री)

अंतिम चरण के चुनाव से पूर्व प्रत्येक वर्ग के साथ हो ऐतिहासिक बैठक

दुद्धी-सोनभद्र(रवि कुमार सिंह)। दुद्धी विधानसभा अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आयुष मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार दयाशंकर मिश्र उर्फ दयालु नें कहाँ की प्रत्येक बूथ स्तर की समितियों, पन्ना प्रमुखों तक का संगठन का ऐतिहासिक गांव गांव

प्रवास, लाभार्थी संपर्क, गांव गांव विकसित संकल्प यात्रा आदि के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों से जन-जन को भाजपा कार्यकर्ता अवगत करा रहे हैं। विपक्ष मिलो दूर-दूर तक कहीं नहीं है। विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव गौंड ने कहा कि अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त कर तीसरी बार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बनाना हैं। विशिष्ठ अतिथि राज्यसभा सांसद राम सकल नें कहाँ कि भाजपा में सभी जाति वर्ग को बराबर सम्मान दिया जाता हैं, जिसकी देन है। कि दलित परिवार की बेटी राष्ट्रपति जो देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होती हैं और हमारे जैसा गरीब किसान का बेटा चौथी बार सांसद बनता है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सामान्य भाजपा कार्यकर्ता पिछड़ा वर्ग से बनते हैं। यह सब महज भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है। भारतीय जनता पार्टी परिवारवाद की सपा, कांग्रेस जैसी

पार्टी नहीं अपितु कार्यकर्ता सर्वोच्च की धारणा पर कार्य करती हैं। चुनाव प्रचार बूथ शक्ति केंद्र स्तर तक जाकर प्रचार की स्मृतियों को सजाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल ने कहा कि आगामी सातवें चरण के मतदान के मद्देनजर प्रत्येक वर्ग की बैठक बूथ स्तर तक की जायेगी। संगठन द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ता अभी से कमर कसे और अपनी तैयारी बूथ स्तर की समितियों तक तय करें ,गांव गांव कार्यकर्ता प्रवास, लाभार्थी संपर्क, बूथ स्तर की समितियां, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, सहित मंडल के समस्त पदाधिकारी को सरकार के जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभार्थी संपर्क में चर्चा की बात कहीं। साथ ही ए बी सी कैटेगरी के बूथ को ए कैटेगरी में लाने का संकल्प दिलाया। इससे पूर्व विधानसभा समन्वय समिति की बैठक ईच्छीतापुरम होटल में सम्पन्न हुई l बैठको में जिला महामंत्री राम सुंदर निषाद, जीत सिंह खरवार, ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गौंड, भाजपा नेत्री शारदा खरवार, सुषमा गौड़, विधानसभा के सभी पांचो मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, सभी शक्ति केंद्र प्रभारी व संयोजक बूथ अध्यक्ष, मीडिया संयोजक जिला मंत्री सहित बभनी मंडल, म्योरपुर मंडल, दुद्धी मंडल, विंढमगंज मंडल के भारी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्तागण मौके पर मौजूद रहे। संचालन विधानसभा संयोजक सोना बच्चा अग्रहरि के द्वारा किया गया।

Translate »