प्रियंका सिंह बनी लोक चेतना समिति की जिलाध्यक्ष

बोली गरीब तपको के लोगों के साथ मिलकर करूँगी उनकी मदद

रिपोर्टर पुरूषोत्तम चतुर्वेदी

गरीब तपको के लोगों के साथ मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास ही प्राथमिकता होगी – प्रियंका सिंह

वाराणसी:- लोक चेतना समिति की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने चाँदमारी स्थित अपने आवास पर एक पत्रकार वार्ता के दौरान बताया की लोक चेतना समिति समाज सेवा कार्य के साथ ही साथ समय-समय पर अनेको कार्यक्रम का आयोजन करती है उन्होंने कहा की गरीब तपको के लोगों के साथ मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास उनकी प्राथमिकता होगी।

जिलाध्यक्ष प्रियंका ने बताया की उनकी कोशिश होगी कि किसी भी व्यक्ति की कोई भी समस्या रहेगी तो उनसे संबंधित जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर उसके समाधान का प्रयास करेंगी और समय -समय पर गरीबों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी करेंगी। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए वह अपना एक कार्यालय खोलेंगी और स्वयं भी लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं जानेंगी।

Translate »