अयोध्या दर्शन हेतु जा रही बस दुर्घटना में युवक की मौत शव पहुंचा गांव, मचा कोहराम

ओमप्रकाश रावत

विण्ढमगंज (सोनभद्र)। जौनपुर में बस हादसा में स्थानीय थाना क्षेत्र के मेदनीखाड गांव निवासी अशोक का पार्थिक शव गांव में आते ही कोहराम मच गया। स्थानीय ग्रामीणो मृतक के परिजनों मुआवजा देने मांग करने लगे। भाजपा नेताओं ने अधिकारियों से बात कर मृतक के परिजनों को किसान निधि से 5 लाख और मुख्यमंत्री विवेका निधि से दो लाख देने का आश्वासन दिया। बीती रात करीब 8:00 बजे

अशोक के शव को लेकर विंढमगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश केसरी मेदनी खाड गांव पहुंचे जहां सुबह गांव के बाबूलाल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बैजनाथ पटेल, रामस्वरूप पटेल, मनोज पटेल, सुर्यमणि यादव, मुन्ना भारती सहित सैकड़ो लोग मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे। अशोक के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए स्थानीय दर्जनों भाजपा नेता जुटे थे भाजपा नेता श्रवण गोड,

मनोज मिश्रा मृतक के परिजनों को मुआवजा देने के लिए बाबत एसडीएम दुद्धी से वार्ता किया। वार्ता के बाद भाजपा नेताओं ने ग्रामीण जनता को आश्वासन दिया के किसान निधि के तहत 5 लाख और मुख्यमंत्री विवेका निधि कोष से दो लाख रुपया मृतक के परिजनों को दिया जाएगा। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख दुद्धी प्रतिनिधि राजन चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह थाना अध्यक्ष विण्ढमगंज श्याम बिहारी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक अमन जायसवाल, राजेश रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अशोक के अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

Translate »