महुआंव कला गांव के पहाड़ी से मिली अज्ञात युवती की प्रेमी ने की थी हत्या, प्रेमी गिरफ्तार

अभियुक्त गिरफ्तार व घटना में प्रयुक्त आला कत्ल (पत्थर) बरामद

गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)। अज्ञात महिला की हत्या कर शव पहाड़ी में फेंकने की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। शादी करने का दबाव बनाने से नाराज होकर प्रेमी ने महिला की हत्या की थी। सीओ सदर राहुल पांडेय ने बुधवार को चोपन थाना परिसर में मामले का खुलासा किया। चोपन थाना क्षेत्र के महुआव कला गांव के महुअर झवोर पहाड़ी पर 24फरवरी को एक अज्ञात महिला का शव खून से लथपथ मिला था। पुलिस के छानबीन के पश्चात महिला के पिता ने महिला की पहचान अपनी बेटी आरती के रूप में की थी। अज्ञात महिला के शव शिनाख्त होने के पश्चात् मृतका के पिता ने चोपन थाने में तहरीर दिया। दिये गये तहरीर के आधार पर स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत हुआ। हरकत में आई पुलिस ने वांछित अभियुक्त शिवमधर दूबे उर्फ विनित

पुत्र अवधेश धर दूबे निवासी महुआँव कला उम्र करीब 26 वर्ष को वुधवार को मुखबीर की सूचना पर करगरा मोड़ मारकुण्डी से गिरफ्तार कर लिया तथा अभियुक्त की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल पत्थर का टुकड़ा महुवर झोर पहाड़ी पर घटना स्थल के पास से बरामद किया गया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेज दिया। अभियुक्त शिवमधर दूबे उर्फ विनित ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह मृतका आरती से प्रेम करता था और दोनों के बीच आपस में फोन पर बातचीत भी होती थी। मृतका आरती द्वारा जब उसके ऊपर शादी का दबाव बनाया जाने लगा तो उसके द्वारा 22 फरवरी को दोपहर में आरती को फोन से बात कर महुवर झोर पहाडी बुलाकर शाम आरती को पहाड़ी से ढकेल कर उसके सिर पर पत्थर से वार कर हत्या कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, वरिष्ठ उ०नि० ओमप्रकाश नारायण सिंह, हे0का0 अतुल सिंह, हे0का0 सत्यप्रकाश मौर्या थाना चोपन शामिल रहे।

Translate »