संजय सिंह
चुर्क (सोनभद्र)। मंगलवार को चूर्क नगर पंचायत के विवाह मंडप हाल में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के तत्वाधान में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि युवा पोस्ट पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी पटेल तथा पिछड़ा मोर्चा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव के द्वारा डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी तथा पंडित

दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी कुमार पटेल व विशिष्ट अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे रहे। मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री बी एन गुप्ता व अन्य अतिथियों में भाजपा जिला महामंत्री राम सुंदर निषाद, चुर्क चेयरमैन मीरा यादव, उमेश पटेल, महेंद्र पांडे, संजय जायसवाल, रमाशंकर दिवेदी

मंच पर उपस्थित रहे व कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ओबीसी का सम्मान भाजपा में ही बढ़ा है, सरकार व संगठन हर कदम पर पिछड़े समाज के साथ है। सदर विधायक ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए आगामी १०० दिनों की चुनावी संरचना बनाकर कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक जाने की बात कही। क्षेत्रीय मंत्री ने हर कदम पर कार्यकर्ताओं का साथ देने के लिए वचन बद्ध होकर सभी को सरकार की

उपलब्धियां गिनाई। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के जिला महामंत्री मोहित पटेल ने किया। कार्यक्रम में सुखनन्दन चौरसिया, महेश्वर चंद्रवंशी समाजसेवी, सूबेदार सिंह, संजय जयसवाल, राम सरन गुप्ता, संजय सिंह, प्रशांत सिंह ,अरुण सिंह, मोहन राम, प्रवेश यादव चुर्क गांव, हौसला पांडे, संजय जैन, सुरज चंद्रवंशी, प्रेम सिंह, रामशकल, प्रधान अरौली अजय सिंह के साथ भाजपा के पिछड़ा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal