चन्द्रयान-3 जो हमारे देश के गौरव का प्रतीक है-डीएम

डीएम ने हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज रेणुकूट द्वारा स्थापित चन्द्रयान-3 माॅडल का किया अनावरण


संजय द्विवेदी की रिपोर्ट

सोनभद्र। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह द्वारा आज सोनभद्र के पुलिस लाईन चुर्क मोड़ तिराहे पर हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज रेणुकूट द्वारा स्थापित किया गया चन्द्रयान-3 ’’देश का मेटल’’ माॅडल का अनावरण किया । इस अवसर पर जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने बताया कि हिण्डाल्को इंडस्ट्रीज रेणुकूट के सीएसआर विभाग के मद से निर्मित चन्द्रयान-3 माॅडल तैयार

होने से सर्किट हाउस सोनभद्र में आने वाले वीआईपी के लिए आकर्षण का केन्द्र बनने के साथ ही इस जनपद का भी एक अलग पहचान बनेगा। चन्द्रयान-3 जो हमारे देश के गौरव का प्रतीक भी है, जोे जनपद के छात्र-छात्रों को जानकारी के लिए एक विशेष पहचान को विकसित करेगा, इसके साथ ही

इंकोप्वांट के सुन्दर दृश्य को देखने हेतु आने वाले पर्यटकों के लिए चन्द्रयान-3 का यह माॅडल आकर्षण का केन्द्र भी बनेगा। इस मौके पर सीओओ हिण्डाल्को रेणुकूट एन.नागेश, कस्टर एच.आर. हेड हिण्डाल्को रेणुकूट जसवीर सिंह,अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, पी.आर.ओ. हिण्डाल्को
यशवन्त कुमार, जन सम्पर्क अधिकारी हिण्डाल्को, अधिशासी अधिकारी राबर्ट्सगंज विजय कुमार यादव, एन एन राय, तपश चौधरी, राजेश तिवारी, कर्नल रोहित शर्मा, सुरेश त्रिपाठी, प्रशांत श्रीवास्तव सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहें।

Translate »