सोनभद्र-करमा (वरुण त्रिपाठी)। भारतीय जनता पार्टी के आवाहन पर जनपद सोनभद्र के करमा मंडल में बुधवार को शाम गांव चलो अभियान की शुरुआत बूथ संख्या 206

मदैनिया में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में बूथ समिति एवं पन्ना प्रमुखों की बैठक के साथ की गई। रात्रि प्रवास कर बूथ के प्रमुख लोगों से मिलना व गांव के प्रभावी लोगों के साथ बैठक कर गांव के सामाजिक समीकरण

के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए लाभार्थियों से मिलकर सरकार के योजनाओं पर चर्चा किया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक संतोष मौर्य, बूथ अध्यक्ष धीरज तिवारी, मंडल मंत्री केशव, पन्ना प्रमुख अभय, राम विशाले शुक्ला, दशरथ, प्रमोद, रमेश, समिति के सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal