निर्विरोध लेखपाल संघ के अध्यक्ष बने गोपेन्द्र पांडेय

तहसील घोरावल मे उ० प्र० लेखपाल संघ का हुआ चुनाव

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के निर्देशन पर पत्र 15 जनवरी के क्रम में जनपद सोनभद्र के तहसील घोरावल में लेखपाल संघ का चुनाव दिन मंगलवार को तहसील घोरावल के सभागार में सकुशल संपन्न हुआ। जिसमें

चुनाव पर्यवेक्षक बृज विहारी मौर्य, चुनाव अधिकारी चन्द्रकांत दूबे व विनय कुमार गुप्ता रहे। तहसील घोरावल के उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। जिसमें अध्यक्ष पद पर गोपेंद्र पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव सिंह चंदेल, मंत्री अजय विक्रम देव सिंह, उप मंत्री उत्कर्ष श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष फिरदौस कौसर, ऑडिटर संतोष सिंह को निर्विरोध चुना गया। निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा होते ही माल्यार्पण कर पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई और तहसील के लेखपालों ने एक दूसरे को बधाइयां दी।

Translate »