लोकसभा चुनाव 2024 से पहले 3 साल से एक जगह जमे 84 आईपीएस हुये स्थानांतरण

लखनऊ।

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले 3 साल से एक जगह जमे IPS और प्रमोट हुए आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश शासन ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि अधिकारी तत्काल पदभार ग्रहण करें। जिससे की जल्द ही चुनाव की तैयारी को शुरू किया जा सके। बता दें कि चुनाव आयोग ने आदेश किया था कि जो अधिकारी एक ही पोस्ट पर 30 जून 2024 को ती साल का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं उनको 31 जनवरी से पहले इधर से उधर कर दिया जाए। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इस संबंध में सूची तैयार कर रही थी। इसी कड़ी में 84 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।यूपी में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर IPS अंकिता शर्मा को अपर पुलिस उपयुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी, संतोष कुमार मीणा अपर पुलिस आयुक्त कानपुर, अभिजीत कुमार अपर पुलिस उपायुक्त प्रयागराज, श्रुति श्रीवास्तव अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी, पुनीत द्विवेदी अपर पुलिस अधीक्षक राज्यपाल उत्तर प्रदेश, शिव सिंह अपर पुलिस आयुक्त कानपुर, नीतू अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी, आकाश पटेल अपर पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी, आनंद प्रकाश तिवारी पुलिस महानिरीक्षक भवन एवं कल्याण पुलिस मुख्यालय, धर्मेंद्र सिंह पुलिस महानिरीक्षक आरटीसी चुनार मिर्जापुर, एल आर कुमार पुलिस महानिरीक्षक कानून एवं व्यवस्था लखनऊ, अब्दुल हमीद पुलिस महानिरीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, संजीव गुप्ता अपर पुलिस महानिदेशक सचिव गृह उत्तर प्रदेश शासन, रमित शर्मा पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराजसलभ माथुर पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र बनाए गए हैं।

IPS सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को मिली बड़ी जिम्मेदारी

मनोज कुमार सोनकर बने उपमहानिरीक्षक ATS
इसी तरह राजकमल यादव पुलिस उपमहानिरीक्षक पीटीसी सीतापुर, राकेश पुष्कर पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे लखनऊ, मनोज कुमार सोनकर उपमहानिरीक्षक ATS लखनऊ, कुलदीप नारायण पुलिस उपमहानिरीक्षक एसटीएफ मेरठ, किरण यादव पुलिस उपमहानिरीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन लखनऊ, सब रशीद खान पुलिस उपमहानिरीक्षक यूपी 112, अशोक कुमार चतुर्थ पुलिस उपमहानिरीक्षक सीबीसीआईडी लखनऊ, प्रदीप गुप्ता पुलिस उपमहानिरीक्षक दूरसंचार लखनऊ, अखिलेश कुमार निगम पुलिस उपमहानिरीक्षक सीबीसीआईडी लखनऊ, कुंतल किशोर पुलिस उपमहानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं लखनऊ, मनीराम सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक मानवाधिकार लखनऊ, राजीव नारायण मिश्र पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी कानपुर नगर, सुशील कुमार सिंह पुलिस उपमहानिरीक्षक यातायात मुख्यालय लखनऊ, हरिश्चंद्र अपर पुलिस आयुक्त कानपुर नगर बनाए गए हैं। IPS हृदेश कुमार बने पुलिस उपायुक्त वाराणसी आईपीएस राहुल राज पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी मेरठ, प्रमोद कुमार तिवारी पुलिस उपमहा निरीक्षक प्रशिक्षण मुख्यालय लखनऊ, कल्पना सक्सेना अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद, अतुल शर्मा सेना नायक 35 वाहिनी पीएसी लखनऊ, आशीष श्रीवास्तव पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर, गौरव बांसवाल पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण एवं सुरक्षा लखनऊ, पूजा यादव सेना नायक 24 वाहिनी पीएसी मुरादाबाद, अमित कुमार प्रथम पुलिस अधीक्षक ats लखनऊ, रईस अख्तर पुलिस अधीक्षक तकनीकी सेवाएं लखनऊ, रवीना त्यागी पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, विक्रांत वीर सेनानायक 32 सी वाहिनी पीएसी लखनऊ, प्रमोद कुमार पुलिस उपायुक्त वाराणसी, एसएम कासिम आब्दी पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, हृदेश कुमार पुलिस उपायुक्त वाराणसी, आनंद कुमार सेना नायक 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर, श्रवण कुमार सिंह पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर बनाया गया है।

Translate »