ओम प्रकाश रावत
विंढमगंज(सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के धरती डोलवा में पासवान सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता देव कुमार पासवान के देख देख में रखा गया। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड राज्य के गढवा जिला के पासवान समाज के अध्यक्ष बृज किशोर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पासवान समाज के लोग शिक्षा एवं एकता से मजबूत हो सकते हैं, क्योंकि शिक्षित होकर ही कोई भी समाज अपना

हक प्राप्त कर सकता है। साथ ही एकजुट होकर हम अपनी मजबूती का एहसास करा सकते हैं। उन्होंने पासवान समाज के लोगों से शिक्षा पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया। संचालन कर रहे सुरेंद्र पासवान ग्राम प्रधान धरती डोलवा ने कहा कि पासवान समाज तभी सशक्त समाज बन सकता है। जब हम महिलाओं को सम्मान दें। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं। इसलिए महिलाओं को कमजोर नहीं समझा जाना

चाहिए। वहीं सुर्य प्रकाश सिंह ने कहां समाज के लोगों से हर क्षेत्र में आगे आने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि समाज के लोग एकता का परिचय दें हमें स्वत: ही अपना हक मिल जाएगा। विंढमगंज पासवान समाज का पदाधिकारी का चयन हुआ फुल माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सभा में उपस्थित बृज किशोर पासवान मंदीप पासवान, धनंजय पासवान ,लाल पासवान, रंजीत, पंकज ,रोशन ,रितेश ,बनारसी ,दिलीप पासवान, रामकेवल पासवान ,विजय पासवान, गिरवर पासवान, विनोद पासवान, डा.राकेश,विजय पासवान, मुन्ना पासवान सहित सैकड़ों पासवान लोग मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal