सोनभद्र(सर्वेश कुमार)। कंम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु शक्ति दीदी के माध्यम से चलाये जा रहे छह दिवसीय जागरुकता अभियान का आज बुधवार को समापन

हुआ। जिसमे पन्नुगंज एसएचओ केदारनाथ मौर्य के नेतृत्व में उप निरीक्षक रामज्ञान सिंह यादव, कांस्टेबल संतोष यादव, हिरदेश, महिला कांस्टेबल रेनू यादव, थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरी महादेव सिंह महाविद्यालय नाई चतरा पन्नुगंज पर छह दिवसीय

महिला सशक्तिकरण अभियान के समापन मे पहुंचकर बालिकाओ को जागरुकता अभियान चलाकर किया गया। समापन में पन्नुगंज उप

निरीक्षक रामज्ञान सिंह यादव के द्वारा बच्चियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया जिसमें भारी संख्या में बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। आयोजित चौपाल में महिला

बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा संवाद कर बालिकाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं व शिकायतों के विषय में जानकारी

प्राप्त की गई तथा उनको महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे- 1090, 112, 1076, 1098, 108 साइबर अपराध के सम्बन्ध मे 1930 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal