सोनभद्र(सर्वेश कुमार)। कंम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु शक्ति दीदी के माध्यम से चलाये जा रहे जागरुकता अभियान के अंतर्गत पन्नुगंज एसएचओ केदारनाथ मौर्य के नेतृत्व में उप निरीक्षक रामज्ञान सिंह यादव, कांस्टेबल

संतोष यादव,रेनू यादव, थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रियदर्शी अशोक महाविद्यालय पन्नुगंज पर महिला बीट द्वारा बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में चौपाल का आयोजन किया गया। बालिकाओं को अपनी समस्या व शिकायत लेकर थाना, पुलिस चौकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार-बार नही आना पड़ेगा

शक्ति दीदी नियमित अन्तराल पर चौपाल के माध्यम से बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही उनसे संवाद कर उनकी शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर निराकरण कराया जाएगा जिसमें भारी संख्या में बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। आयोजित चौपाल में महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा संवाद कर बालिकाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं व शिकायतों के विषय में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनको महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे- 1090, 112, 1076, 1098, 108 साइबर अपराध के सम्बन्ध मे 1930 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal