जर्जर तार बस्ती के लोगों ने बदलवाने की मांग की।
गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)। चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन सुईयां चट्टान बस्ती मुख्य राज मार्ग स्थित मंगलवार भोर में 11 हजार विधुत प्रवाह तार टूटकर गिरने से एक बड़ी दुर्घटना से सड़क किनारे बस्तियों के लोग बाल-बाल सुरक्षित बच गए। बस्ती के लोगों ने विभाग के उच्चाधिकारियों से जर्जर

तारों को तत्काल बदलवाने की मांग किया। प्राप्त समाचार के अनुसार सलखन मुख्य राज मार्ग सड़क के किनारे भोर में 11 हजार विद्युत प्रवाह तार टूटकर सरफुर्दीन घर से एक दुसरे पोल के बीच का तार टूटकर गिर गया था। संयोग अच्छा था सप्लाई बंद थी। जिससे बस्ती के लोग जानमाल सुरक्षित बाल बाल बच गए। सुबह बस्ती के लोगों के जानकारी होने के बाद विभाग के लाईन मैन को जानकारी देने के पश्चात बस्ती के लोगों ने अधिकारियों से तत्काल नया तार लगवाने की मांग किया हैं।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal