सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। नवनियुक्त जिला प्रभारी का जनपद में प्रथम आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल के नेतृत्व में हिन्दुवारी तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर वोटर चेतना महाअभियान को लेकर बैठक हुई, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जिला प्रभारी अमरनाथ यादव मौजूद रहे। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर मुख्यअतिथि जिला प्रभारी अमरनाथ यादव व भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने पुष्प अर्पित व माल्यार्पण कर किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष व संचालन जिला संयोजक (वोटर चेतना महाअभियान) सुनील सिंह ने किया। बैठक को संबोधित करते

हुए मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी अमरनाथ यादव ने कहा कि आगामी 25 नवम्बर से 3 दिसंबर तक वोटर चेतना कार्यक्रम के तहत विशेष अभियान चलाया जायेगा। इस निमित्त हर विधानसभा क्षेत्र और शक्ति केन्द्र स्तर पर बैठक कर वोटर चेतना अभियान की तैयारी पूर्ण कर लेनी है। 26 नवम्बर को सभी कार्यकर्ता सर्वप्रथम बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात सुनेंगे फिर बूथों पर मतदाता सूची का अवलोकन करेंगे। पार्टी नेतृत्व मंशा के अनुसार वोटर चेतना अभियान टोलीवार चलाया जायेगा, दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी जी को लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए हर बूथ पर भाजपा की मजबूती जरुरी है ऐसे मे भाजपा के प्रत्येक जनप्रतिनिधि और

कार्यकर्ताओं को मिशन-2024 की सफलता मे अपना सत प्रतिशत योगदान देने की आवश्यकता है। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव मे एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराये। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने वोटर चेतना महाअभियान पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्य प्रारंम्भ किया जा चुका है जिसमें जिम्मेदार राजनैतिक दल की भूमिका निभाते हुए भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर युवाओं को नव मतदाता बनाने के लिए संपर्क करेगें। भाजपा का विचार है कि शत प्रतिशत मतदान से लोकतंत्र की मजबूती के साथ जवाबदेही भी बढेगी इसलिए भाजपा की जनप्रतिनिधि पदाधिकारी वरिष्ठ नेता तथा एक एक कार्यकर्ता मतदाता बनाने मतदाता सूची संशोधन मे सहयोग के साथ सत प्रतिशत मतदान के लिए जनजागरण करें। मंच पर आये मुख्य अतिथि का माल्यार्पण व अंगवस्त्र से स्वागत किया साथ ही सभी मंचासीन अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। बैठक मे मुख्य रुप से मधुकर, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, रविन्द्र नाथ पाठक, लोकसभा विस्तारक सागर मणि तिवारी नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद, नागेश्वर, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र पटेल, रामलखन सिंह, बीएन गुप्ता, रामसुन्दर निषाद, अमरनाथ पटेल, कृष्णमुरारी गुप्ता, जीत सिंह खरवार, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, उदयनाथ मौर्या, अशोक मौर्या, अनिल सिंह गौतम, संतोष शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, दिलिप पाण्डेय, कन्हैया जायसवाल, विनोद पटेल, कैलास बैसवार, जिला मिडिया प्रभारी अनूप तिवारी मण्डल अध्यक्ष बलराम सोनी, राजबहादुर सिंह, महेन्द्र पाण्डेय, अरुण पाण्डेय, सुनिल चौबे, दिलिप मौर्या, राघो सिंह, सुनिल सिंह, धर्मेन्द्र शर्मा, मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय, पुष्पा सिंह, यादवेन्द्र द्विवेदी, महेन्द्र पटेल सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।