महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दलित बस्ती में मनाया बाल दिवस

सोनभद्र(सर्वेश कुमार)। आधुनिक भारत के निर्माता, देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की जयंती महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे के नेतृत्व में बढौली के दलित बस्ती में बाल दिवस के रूप में

मनाया गया। इस दौरान बच्चो को कॉपी , कलम, पेन्सिल और टाफियां बाटी गई। और उनके व्यक्तित्व के बारे में जानकारी दी गई।इस दौरान महिला जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल लाल ने सोनभद्र को भारत का स्विट्जरलैंड कहा था। 12 जुलाई 1954 को जब वह सीमेन्ट फैक्ट्री का उद्घटान करने आये तो यहाँ की प्राकृतिक बनावट, सुंदरता को देखकर मोहित हो गए थे।अपने सम्बोधन में कहा था कि यह स्थान एक दिन स्विट्जरलैंड बनेगा, लेकिन उपेक्षा के कारण उनका सपना आज तक साकार नही हुआ।उन्होंने कहा कि आज जब सम्पूर्ण देश पहले प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना रहा है तो सोनांचल के लोगों को वह दौर याद आज रहा है ,जब जिले से नेहरू जी का गहरा नाता था। जिले से इतना गहरा नाता था कि पीएम रहते हुए उन्होंने जिले में दो बार कदम रक्खा था। उनके आँखों मे सोनांचल के उत्थान को लेकर एक अलग ही सपना था,। श्रीमती चौबे ने कहा कि नेहरू जी ने देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने योजना आयोग का गठन किया, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास को प्रोत्साहित किया और तीन लागतार पंचवर्षीय योजनाओं का सुभारम्भ किया। उनके नीतियों के कारण देश मे कृषि और उद्योग का एक नया युग सुरू हुआ। उक्त मौके पर नीलम, सीमा ,रीमा ,राजकुमारी, सुमन, रामवन्ति, सोमरा, चंपा, सहित सैकड़ों बच्चें शामिल रहे।

Translate »