
रामजियावन गुप्ता/बीजपुर(सोनभद्र) जरहा स्थित अजीरेश्वर धाम मंदिर पर विशाल भंडारे के बाद एक सादे समारोह में मेसर्स रुद्र एग्रो इंडस्ट्रीज बैढन के प्रोपराइटर रुद्र सिंह बघेल जो राजेन्द्र सिंह बघेल के नाती हैं का जन्मदिन बघेल परिवार ने शनिवार को हर्ष उल्लास के साथ मनाया। इस दौरन आसपास पड़ोस के गाँवो से इकठ्ठा सौकड़ों महिला पुरुषों को साड़ी, पैंट,शर्ट, धोती, लुंगी आदि वस्त्र के साथ मिष्ठान का वितरण कर धूमधाम से अपने नाती रुद्र का जन्मदिन मनाया।बताते चले कि रुद्र सिंह बघेल का जन्म 11/11/2011 है

इसी उपलक्ष्य में श्रीराम कथा के नौवें दिन 11/11/2023 को कार्यक्रम के समापन अवसर पर जन्मदिन मनाया गया है।जरूरत मंद गरीबो में वस्त्र मिलते ही लोगों के चेहरे पर खुशी का ठिकाना नही था गरीबो ने एक स्वर से रुद्र सिंह बघेल के लंबी उम्र की कामनाएं की।इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह बघेल, श्रीमती सुलोचना सिंह बघेल, सौरभ सिंह, गौरव सिंह, जेएन चौरसिया, राजकुमार सिंह, लल्लूबाबू, गणेश शर्मा, श्यामसुंदर जायसवाल, राहुल सिंह, डॉ ब्रह्मजीत सिंह, सहित बघेल परिवार के समस्त सदस्य और मंदिर समिति के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal