11 हजार विधुत प्रवाह तार घर से सटे बस्ती के लोगों को दुर्घटनाओँ का दे रहा दावत।

विभागीय अधिकारियों हुए मौन किसी बड़े हादसों का कर रहे इंतज़ार

गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)। चुर्क गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के अन्तर्गत गुरमा जिला जेल मुख्य मार्ग स्थित वार्ड 2 बस्ती के घरों से सटे 11 हजार विधुत प्रवाह तार लगाया गया हैं। जो किसी बड़ी दुर्घटनाओं से आज के परिवेश में इंकार नहीं किया जा सकता हैं।

उक्त सम्बंध में गनेश कुमार, रमेश कुमार, मुकेश कुमार शर्मा, इन्द्रेश अली,अफल अली,शादीक अली लगभग दर्जन भर बस्ती के घरो से सटे 11 हजार विधुत प्रवाह गुजर रहा हैं। जब कि इस सम्बंध में विजली विभाग के सम्बंधित अधिकारियों समेत नपाध्यक्ष को भी अवगत कराया जा चुका हैं लेकिन 5 पंचवर्षीय योजनाओं से सम्बंधित विभागीय अधिकारियों व्दारा बस्ती के लोगों को आश्वासन का सिर्फ घुटी पिलाते चले आ रहे हैं। आज तक विधुत खम्भों को हटाकर 11 हजार प्रवाह तार को दुरुस्त कर ठीक नहीं किया गया है। जिससे बस्ती के परिजनो को हमेशा दुर्घटनाओं की सम्भावना बनी रहती हैं।
उक्त सम्बंध में जिलाधिकारी का ध्यान आपेक्षित हैं जो जनहित में हैं।

Translate »