मोहन गुप्ता
गुरमा (सोनभद्र)। सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सलखन ग्राम सभा टोला भठवा बस्ती में अगले पंचवर्षीय योजना में पूर्व प्रधान के द्वारा बस्ती के लोगों को स्वच्छ जल मुहैया कराने के लिये एक आरो प्लांट लगाया गया था। लेकिन दो वर्षों से आरो प्लांट का समरसेबूल खराब ह़ोने बसी के लोग दुर दराज से

पानी लाने के लिये विवश हो गये। इस सम्बंध में विभागीय सम्बंधित अधिकारियों को भी अवगत करवाया गया था आज तक कोई पहल नहीं किया गया है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने सम्बंधित विभागीय अधिकारियों से अविलंब खराब पड़े आरो प्लांट बनवाने की मांग किया है।जिससॆ आमजनमानस को राहत मिल सके। उक्त सम्बंध में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि समर सेबूल मिस्त्री को जानकारी दे दिया गया है।जल्द ही आरो प्लांट चालु करा दिया जायेगा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal