भाजपा ने एकता के प्रतीक सरदार बल्लभ भाई पटेल की 148वीं जन्म जयन्ती मनाई

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। भारत के लौहपुरुष भारत रत्न एकता के प्रतीक सरदार बल्लभ भाई पटेल की 148वीं जन्म जयन्ती हर्षोल्लास के साथ भाजपा जिला कार्यालय पर मनाई गयी। जयन्ती पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई की प्रतिमा पर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आजाद भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती 31

अक्टूबर को मनाई जाती है। इन दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाते हैं। सरदार पटेल का देश की आजादी में खास योगदान रहा। स्वतंत्रता के बाद छोटी-बड़ी रियासतों को जोड़कर भारत के अधीन लाने का पूरा श्रेय सरदार पटेल को ही जाता है। आजादी के दौरान भारत में छोटे-छोटे 562 देसी रियासतों में बंटा था, जिन्हें विलय करना आसान नहीं था सरदार पटेल के लिए यह चुनौती थी, उन्होंने अपनी बुद्धि व अनुभव का इस्तेमाल करते हुए सभी को एकता के सूत्र में बांधा। सरदार पटेल के योगदान के कारण उनकी जयंती को एकता दिवस के तौर पर मनाते हैं। हमे उंच-नीच, अमीर-गरीब और जाति प्रथा के भेदभावों को समाप्त कर देना चाहिए बोलने मे मर्यादा नही तोडना चाहिए गालियां देना तो कायर का काम है प्रजा का विश्वास राज्य की निर्भरता की निशानी है। गरीबों की सेवा ही ईश्वर की सेवा है। सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन हर युवा के लिए प्रेरणा है। इस अवसर पर जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री शंम्भू नारायण सिंह, वृजेश श्रीवास्तव, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, कैलास तिवारी, कमलेश चौबे, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र पाण्डेय, राजबहादुर सिंह, अनिल सिंह, सुनिल सिंह, मनोज सोनकर, सुरेन्द्र अग्रहरी, रविप्रकाश चौबे, रमेश जायसवाल, प्रकाश केशरी, आशीष केशरी, संजू श्रीवास्तव, अजय मिश्रा, अरविन्द पाण्डेय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Translate »