सर्वेश कुमार/संजय सिंह
भूत-प्रेत के टोटके की शंका में की गयी थी हत्या
चुर्क-सोनभद्र। शुक्रवार को मंती देवी पत्नी सुखलाल केवट निवासिनी ग्राम कुरछा, थाना जुगैल द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि विपक्षी बिन्दु केवट पुत्र जोखू केवट उम्र लगभग 35 वर्ष, देवान पुत्र जोखू उम्र लगभग 38 वर्ष, जोखू पुत्र स्व0 दिग्पाल उम्र लगभग 55 वर्ष, देवरजवा पत्नी जोखू केवट, पुतरिया पत्नि विन्दु केवट उम्र लगभग 32 वर्ष समस्त निवासीगण ग्राम कुरछा, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र ने मेरे नाम की जमीन को कब्जा करने के लिए अपने हाथों में टांगी, बलुआ व लाठी लेकर मेरे घर आकर मेरे पति सुखलाल केवट उम्र लगभग 62 वर्ष को मारकर गम्भीर रुप घायल कर दिये।

जिससे अस्पताल में इलाज के दौरान मेरे पति की मृत्यु हो गयीं। उक्त के सम्बन्ध में थाना जुगैल पर मु0 अ0 सं0- 75/2023 धारा 147, 148, 149, 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व आज सोमवार को मुखबिर की सूचना पर प्रातः 04.00 बजे थाना जुगैल पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त अभियुक्तगण क्रमशः जोखू पुत्र स्व0 दिग्पाल निवासी ग्राम कुरछा, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 55 वर्ष, पुतरिया पत्नि विन्दु केवट निवासी ग्राम कुरछा, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 32 वर्ष, बुद्धन केवट पुत्र गेदालाल निवासी ग्राम कुरछा, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 60 वर्ष को चौरा तिराहा (जुगैल से गिरफ्तार कर
अभियुक्त जोखू के निशांदेही पर आलाहकतल टँगारी खूनालूद कत्ल के जगह की मिट्टी उसके घर से बरामद कर विधिक
कार्यवाही की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक कालु सिंह ने बताया की हत्या में शामिल वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम बनाई गई है उनकी भी जल्द ही गिरफ्तारी होगी गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि हमारा जमीन का विवाद बँटवारा होकर पहले ही खत्म हो चुका है सुखलाल के लोग अपनी जमीन जोतते है और हमारी जमीन को छोड़ दिये है। घटना का मुख्य कारण है कि विन्दु का 04 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश बीमार था झाड़-फूंक इलाज के बाद भी ठीक नहीं हुआ दिनांक 17 अक्टूबर को उसकी मृत्यु हो गयी तो शुक्रवार को को गांव के ही हमारे रिश्तेदार ओझा बुद्धन ने बताया कि सुखलाल ने अपना भूत दिया है। जिसके कारण बच्चा मर गया, बच्चे की आत्मा की शांति तभी होगी जब सुखलाल की मौत होगी। इसी कारणवश हम लोगो ने सुखलाल पर हमला कर उसे मारा है। अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, थाना चोपन, (मय हमराही) थानाध्यक्ष रामदरश राम, थाना जुगैल, उ0नि0 जितेन्द्र यादव, थाना जुगैल, उ0नि0 सुधीर कुमार सिंह, थाना जुगैल, हे0का0 राधेमोहन कुशवाहा, थाना जुगैल, हे0का0 श्रवण कुमार यादव, धाना जुगैल, का0 जयप्रकाश, थाना जुगैल, म0का0 गुड़िया, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र शामिल रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal