सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऊषा चौबे ने शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय से उनके निवास पर मुलाकात कर जनपद की जनसमस्याओं को अवगत कराया। साथ ही जनपद में लगातार बढ़ रही महिलाओ पर अत्याचार, हत्या , आदिवासियों पर हो रहे जुल्म, युवाओं के

रोजगार के मामले को प्रदेश अध्यक्ष से अवगत कराया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा की प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भरोसा दिया है की जनता की हर समस्याओं के लिए कांग्रेस पार्टी सैदव संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। कांग्रेस के कार्यकर्ता अब जनता के मुद्दे पर संघर्ष करती दिखेगी। उन्होंने ने कहा की कांग्रेस कार्यकर्ताओ को डरने की जरूरत अब नही है। बीजेपी सरकार के हर गलत नीतियों का डटकर मुकाबला करना है। इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष ऊषा चौबे ने जनपद के कई गाँवो की समस्याओं से अवगत कराया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal