जरूरतमंद लोगों को साड़ी, कम्बल का हुआ वितरण

रमेश कुशवाहा

घोरावल-सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक के दुरुह क्षेत्र के तेंदुहार गांव में एक दिवसीय जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन उन्नयन एक संकल्प संस्था के सौजन्य से और स्थानीय सहयोग से किया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यक्रम में दर्जनों असहायों,बुजुर्गो, महिलाओं और बच्चों में साड़ी,कंबल, ड्रेस आदि का वितरण किया गया। वृहस्पतिवार देर शाम तक चले आयोजन में महिलाओं,बच्चों और बुजुर्गो के अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें

सरकार और स्थानीय ग्राम पंचायतों में मिलने वाली सुविधाओं पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक उत्थान की बाते बताई गई।संस्था की अध्यक्ष भावना तिवारी द्वारा बताया गया कि संस्था का उद्देश्य सामाजिक उत्थान है।जिसके लिए समय समय पर संस्था द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है।मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान सुरेंद्र तिवारी ने संस्था के प्रति आभार ज्ञापित किया।बताया कि असहाय और निर्धन परिवारों के लिए संस्था का कार्य सराहनीय है। इस अवसर पर समाजसेवी और पूर्व प्रधान विनोद तिवारी, सचिव सरिता सिंह, अशोक त्रिपाठी, जया तिवारी, कंचन यादव, गोदावरी द्विवेदी, काजल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Translate »