विवेक भाजपा छोड़ कांग्रेस का थामा दामन

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। बीजेपी छोड़ पुनः कांग्रेस की नीतियों में विश्वास करते हुए सोनभद्र जिले के मानपुर गांव निवासी विवेक सिंह पटेल व अपने अन्य साथियों के साथ सोमवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के सहमति से प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश सिंह के सानिध्य में दोपहर १२ बजे कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। कांग्रेस

पार्टी की सदस्यता दिलाने के बाद प्रदेश संगठन मंत्री दिनेश सिंह ने कहा कि पूर्व में विवेक सिंह पटेल कांग्रेस पार्टी में विभिन्न पदों पर रहते हुए अच्छा काम किए हैं। उन्होंने भूल मानते हुए उनसे जो खामियां और गलतियां हुई थी विवेक सिंह पटेल ने लिखित रूप में माफी नामा दिया और उसके बाद कांग्रेस पार्टी में उनको शामिल किया गया। पार्टी में जोड़ने वाले लोग अभीनेश मौर्या, आशीष कश्यप, राज दीपक, रामाज्ञा त्रिपाठी व अन्य साथी मौजूद रहे।

Translate »