शाहगंज-सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव) विधानसभा घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्य की अगुवाई में शाहगंज मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवागत जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता

का जोरदार स्वागत किया। शनिवार सुबह से ही शाहगंज मंडल के कार्यकर्ताओं की भीड़ शाहगंज हनुमान मंदिर तिराहा पर दिखने लगी लगभग 12:30 बजे के आस-पास अपने काफिले के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष आगमन हुआ घोरावल

विधानसभा विधायक डॉक्टर अनिल कुमार मौर्या ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दिलीप मौर्य,

भाजपा नेता माला चौबे, मंडल महामंत्री अशोक पांडे, मंडल महामंत्री मनीष पटेल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष संतोष पटेल, मंडल उपाध्यक्ष श्याम सुंदर मिश्रा, संतोष वर्मा, गोल्डेन श्रीवास्तव, रामविलास बजरंगी, रत्नेश शुक्ला के साथ मंडल के सभी पदाधिकारी शक्ति केंद्र संयोजक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal