गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)। चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी मीना बाजार में मेरी माटी मेरा देश अभियान का शुभारंभ चोपन मण्डल अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह एवं सत्यदेव पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में शुभारंभ किया गया। आजादी की

अमृत महोत्सव कार्यक्रम के रूप में मेरा माटी मेरा देश अभियान के अन्तर्गत घर घर मिट्टी अछंत संग्रह मारकुंडी मीना बाजार वार्ड 3, 4 में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अमृत कलश में मिट्टी अछंत संग्रह किया गया। जिसमें ग्रामीण महिला, पुरुषों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सभी महिला पुरुषों ने अपना-अपना सहयोग किया। उक्त अवसर पर

सत्यदेव पाण्डेय ने बताया कि यह कार्यक्रम पुरे भारत देश में अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्यक्रम भूमि से जुड़कर अपने नायकों का सम्मान कर के राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रगट करना भावी पीढ़ियों को भारत की विरासत रक्षा करने के लिए प्रेरित करना जनपद के सभी मण्डलों गांवों में चलाया जा रहा है। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से डाक्टर सतेन्द्र आर्य ,मीनू चौबे, जिला जीत यादव, दुलारी देवी, मनाकी देवी, सुनीता, अमर नाथ पनिका, रामलाल अगरिया,बच्चा सिंह, मशालु गिरी,मंगल ,विजय विनोद, अशोक कुमार सोनी,सत्यम इत्यादि लोग उपस्थित थे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal