गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)। सदर विकास खण्ड सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत नया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सलखन के प्रागंण मे़ शनिवार को चिकित्सा प्रभारी डा सतीश कुमार पटेल एवं समस्त स्टाफ के कुशल नेतृत्व में विश्व

पर्यावरण दिवस पर चिकित्सालय के प्रागंण में कुल 50 पौधों का रोपण किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर दिवस पर डाक्टर ने बताया कि आज के बदलते परिवेश में मानव को शुद्ध वातावरण हर मानव को पौधरोपड़ करना उसका दायित्व होता है। पौधरोपण के साथ पर्यावरण एवं पौध रोपण का संरक्षण भी करना हर मानव दायित्व होता हैं। उक्त अवसर पर मुख्य रुप से रविन्द्र कुमार फर्मासिस्ट, अखिलेश राय सरिता, सितारा, तारा, राजेश कुमार इत्यादि लोग उपस्थित थे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal