सोनभद्र(सर्वेश कुमार)। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ यशवीर सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को थाना पन्नूगंज पुलिस को एक किलो आठ सौ ग्राम गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर द्वारा थाना पुलिस को मिली सूचना अनुसार बताए स्थान पर पुलिस टीम पहुंची तो एक व्यक्ति अपने दाहिने हाथ में झोला लिए काशीपुरा चौराहे पर नहर की पटरी पकड़कर आता दिखाई दिया जो पुलिस वालों को देख कर नहर के पास चौराहा पर रुक गया एंव पीछे मुड़कर पैदल भागना चाहा कि शक होने पर पुलिस टीम द्वारा झोला सहित उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गए अभियुक्त प्रदीप कुमार पुत्र रामखेलावन निवासी ग्राम गुरौटी ,थाना पन्नूगंज के कब्जे से एक किलो 8 सौ ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बंध में थाना पन्नूगंज पर मु0अ0सं0-116 /2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोहम्मद एक खान, मय हमराह कांस्टेबल फिरोज अहमद, भूपेंद्र पांडेय आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal