समिति की संरक्षिका स्मृति शेष सम्पति देवी की चौथी पुण्यतिथि पर संस्था के पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन किया अर्पित
सोंनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। सोनांचल नव निर्माण समिति के तत्वाधान में संस्था की संरक्षिका रही स्मृति शेष सम्पति देवी की चौथी पुण्यतिथि पर उनको याद करते हुए संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यो द्वारा उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजंली अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने एवं संचालन संस्था के सचिव

हिमांशु मिश्र ने किया। श्रद्धाजंली सभा नगर पालिका परिषद के वार्ड नबंर 6 बढ़ौली, राबर्टसगंज स्थित संस्था के कार्यालय पर मंगलवार को देर शाम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने स्मृति शेष अपनी पूजयनिया माँ सम्पति देवी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते

हुए उनकी स्मृतियो को याद किया और अपनी भाव भीनी श्रद्धाजंली अर्पित करते हुए उन्हें साहसी सूझ बूझ वाली एक कुशल गृहणी बताया। सभा मे उपस्थित इंजीनियर अनिल कुमार मिश्र, इंजीनियर रमेश मिश्र, आकाश मिश्र, ऊषा मिश्रा, शिवानी मिश्रा, तृप्ती मिश्रा, अनुराग मिश्रा आदि ने भी अपनी स्मृतियों को साझा किया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal