पेड़ पौधे धरती की शान मानव जीवन के लिए बरदान है:- राजेश सिंह,रेंजर

बीजपुर(सोनभद्र) वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत सप्ताह के अंतिम दिन जरहा वनरेंज क्षेत्र अंतर्गत कम्पार्ट मेन्ट नौ में 10 हेक्टेयर भूमि के क्षेत्रफल पर दो सौ छायादार पौधों का बृक्षा रोपड़ कर 33 करोड़ बृक्षा रोपड़ के महाअभियान का आगाज किया गया। शुक्रवार सुबह बृक्षा रोपड़ कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य जरहा रामविचार गोड़ और ग्राम प्रधान रजमिलान बद्रीनाथ सहित रेंज अधिकारी राजेश सिंह ने संयुक्त रूप से पौधरोपड़ कर महाअभियान की शुरुआत की।इस दौरान रेंजर राजेश सिंह ने कहा कि पेड़ पौधे धरती की शान हैं मानव जीवन के लिए बरदान हैं अगर धरा पर बृक्ष न हो तो मानव जीवन के लिए सुद्ध हवा मिलना मुश्किल हो जाएगा पर्यावरण प्रदूषित हो जाएगा इस लिए पौध रोपड़ से अधिक पहले से लगाए गए पौधों की सुरक्षा और उनकी देख भाल जरूरी है। उन्हों ने सभी से आग्रह किया कि वनों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तब्य है।

कहा कि अगस्त महीने तक हर हाल में जरहा वन रेंज क्षेत्र में 74 हजार 20 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है जिसको पूरा करते हुए पौधों के सुरक्षा के लिए हर उपाय करने हैं। इस अवसर पर दीनानाथ जायसवाल,प्रभात मौर्या, वन दरोगा राजू कुमार,रमजान खान,राजबली सिंह, प्रकाश नारायण दुवे,जगरनाथ,परवेज अहमद, नरेंद्र कुमार,देव कुमार सहित क्षेत्र के सम्भ्रांत जन और ग्रामीण और वन कर्मी उपस्थिति थे।

Translate »