पत्रकार मुक्ति भट्टाचार्य लखनऊ महिला शाखा की अध्यक्ष बनायी गई
सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी गैर राजनैतिक सामाजिक संस्था प्रयास सामाजिक सेवा समिति के प्रदेश स्तर पर विस्तार की कड़ी में राष्ट्रीय स्तर पर अपने गीतों के माध्यम से सोनभद्र के माटी की सुगंध बिखेर रही सोनभद्र की सुप्रसिद्ध गीतकार डा. रचना तिवारी को प्रयास सामाजिक

सेवा समिति की महिला शाखा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसी क्रम में लखनऊ की वरिष्ठ पत्रकार मुक्ति भट्टाचार्य को लखनऊ में महिला शाखा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उक्त मनोनयन करते हुए प्रयास सामाजिक सेवा समिति के प्रदेश सयोंजक सरदार रणवीर सिंह ने मनोनयन पत्र जारी किया। गौरतलब है कि इसके पूर्व वाराणसी में भी महिला शाखा का गठन करते हुए रेखा सिंह को इसका अध्यक्ष बनाया गया है। नव मनोनीत अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए समाज के विभिन्न क्षेत्रों के सम्मानित प्रबुद्ध जनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। लोगों को विश्वास है कि आने वाले दिनों में प्रयास सामाजिक सेवा समिति, समाज में जन उपयोगी सेवा कार्यो के माध्यम से अपनी प्रभावी भूमिका निभायेगी।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal