सोनभद्र(सर्वेश कुमार)। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी के नेतृत्व में रविवार को देर शाम नगर पालिका परिषद राबर्ट्सगंज के वार्ड संख्या 12 और 21के दर्जनों लोगों ने कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को नगर पालिका परिषद क्षेत्र के लोगों ने शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी की अध्यक्षता में वार्ड की बैठक आयोजित की

गई। इस दौरान उपस्थित तिरंगे मन साथियों को संबोधित करते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने आए युवा साथियों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है की युवा बेरोजगारी एवं महंगाई से तंग हो चुके हैं। उन्हें कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी के नेतृत्व में आशा की किरण किरण दिखाई पड़ रही है जिसके कारण से युवाओं में जबरदस्त जोश है। बैठक में वार्ड नंबर 21 से सभासद के प्रत्याशी रहे अजीत बियार ने कहा कि हम युवा राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो पदयात्रा से प्रभावित हुए है और हमें लगता है कि अगर युवाओं का भविष्य किसी राजनीतिक पार्टी में सुरक्षित है तो वह

कांग्रेस पार्टी है। विशिष्ट अतिथि के रूप में बैठक में शामिल हुए पीसीसी सदस्य इंजीनियर जितेंद्र पासवान ने कहा कि युवाओं में जाति, धर्म और मजहब की भावना विकसित नहीं होनी चाहिए। हम सभी देश को मिलकर आगे बढ़ा सकते हैं। शहर कांग्रेस के उपाध्यक्ष आशीष शुक्ला ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू के पद चिन्हों पर चलने वाले राहुल गांधी को युवा हाथों हाथ ले रहे हैं और कांग्रेस पार्टी को समर्थन करने के लिए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं जो देश के भविष्य के लिए काफी शुभ संकेत है। सदस्यता लेने वालों में धर्मराज यादव, साहिल रजा, सरीन, संतोष कुमार, दिलीप कुमार, उमेश यादव, राकेश यादव एवं अजीत कुमार को शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने कांग्रेस का पट्टा पहना कर उनकी सदस्यता रशीद पर्ची उन्हें दी। बैठक में मुख्य रूप से शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी के अलावा पीसीसी सदस्य इंजीनियर जितेंद्र पासवान, एडवोकेट आशीष कुमार शुक्ला, वंशीधर देव पांडेय, अंकित केजरीवाल, प्रदीप कुमार, अजीत कुमार, आदि उपस्थित रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal