कहा- मुख्यमंत्री जी के आगमन के पूर्व समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं ससमय की जाये पूर्ण
सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव(। प्रदेश सरकार के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग मंत्री सूर्य प्रताप शाही बुधवार को सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जनपद सोनभद्र में संभावित दौरे के कार्यक्रम के तैयारी सम्बन्धी उच्चाधिकारियों व पदाधिकारियों के साथ एक आवश्यक बैठक की। इस दौरान मंत्री जी ने उपस्थित अधिकारीगणों को निर्देशित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के सम्बन्ध में जनमानस के जानकारी

हेतु विभिन्न विभागों के योजनाओं से सम्बन्धित स्टाल कार्यक्रम स्थल के पास लगाये जाये, जिससे कि जनमानस को जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हो और उसके प्रति जागरूक हो सके। कार्यक्रम स्थल के आस-पास बैरेकेटिंग, वाहन पार्किंग, पेयजल की समुचित व्यवस्था रखी जाये, जिससे कि कार्यक्रम स्थल पर आने वाले जनमानस को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसी प्रकार से मंत्री जी ने डायट परिसर उरमौरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के संभावित कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंच व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, मैदान की लेबलिंग कराने तथा मैदान स्थल के आस-पास के झाड़ियों आदि को जल्द से जल्द हटाते हुए मैदान में उचित प्रबन्ध व्यवस्था करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किये। इस मौके पर राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गोंड़, सदर विधायक भूपेश चौबे, विधायक दुद्धी राम दुलार गोंड़, जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, पुलिस अधीक्षक डाॅ0 यशवीर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सहदेव कुमार मिश्र, नगर पालिका अध्यक्ष रूबी प्रसाद, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal