जगदीश/गिरीश तिवारी
डाला-सोनभद्र। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को ओबरा विधानसभा के बाड़ी स्थित कार्यालय पर प्रबुद्ध महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चोपन ब्लाक प्रमुख लीला देवी द्वारा अन्य महिलाओं के साथ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम आरंभ किया गया। कार्यक्रम में शामिल समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव

सिंह गोंड़ व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए अनवरत काम कर रही है जब महिलाएं सशक्त होंगी, तब ही देश भी मजबूत होगा। मुख्य अतिथि चोपन ब्लाक प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान है इसी वजह से आज सबसे ज्यादा महिलाएं भाजपा सरकार से जुड़ी हैं। उज्ज्वला, आयुष्मान

जैसी योजनाओं का लाभ मिल रहा है महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की बात हो या भ्रष्टाचार, अपराध और गुंडागर्दी पर लगाम लगाने की प्रदेश की योगी सरकार सभी में अव्वल रही है। अब महिलाओं को अकेले घर से निकलने में डर नहीं लगता है। पुलिस महिलाओं की सुरक्षा में तत्पर है। योगी सरकार ने थानों में महिला बूथों की स्थापना कराई है, जिन पर जाकर वह अपनी रिपोर्ट दर्ज करा सकती हैं। जिलाध्यक्ष ने सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं को भी गिनाया। कार्यक्रम का संचालन डॉ रूबी गुप्ता ने किया। इस दौरान सुल्ताना परवीन, तारा देवी, सरोज केसरी,हेमलता, रंगीता, पुष्पा दुबे, गीता माली, शशिकिरण आदि मौजूद रहे।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal