अज्ञात वाहन की चपेट में ‌आने से बैट्री संचालित ई रिक्शा सवार एक की मौत, दो घायल

गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)। चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी घाटी मुख्य राज मार्ग स्थित घाटी के समीप सोमवार रात 10 बजे के लगभग राबर्ट्सगंज से बैट्री संचालित ई रिक्शा टोटो का चालक एक महिला एक लड़का दो सवारी लेकर चोपन की ओर जा रहा था कि पुरानी मारकुंडी घाटी उतरने के पश्चात जैसे घाटी के समीप डिवाइडर से घुमाना चाहा पिछे आ रही तेज रफ्तार से अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से चालक को रौंदता हुआ चोपन की ओर फरार हो गया। वहीं एक महिला एक लड़का को हल्की-फुल्की चोट लगने के पश्चात घटना स्थल दोनों फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस छत वृक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। चालक के पास एक मोबाइल के अलावा पहचान के प्रति कुछ नहीं मिला। शव शिनाख्त के लिए पुलिस रात भर हलकान रहीं सुबह समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

Translate »