डीएम ने कहा- शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाए सुनिश्चित
सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस‘ का आयोजन शनिवार को किया गया। मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने कहा कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम स्तर के समस्या का समाधान सम्बन्धित अधिकारी जिम्मेदारी के साथ निभायें, ताकी अनावश्यक रूप से छोटे कार्मिकों व शिकायतकर्ताओं को परेशान न होना पड़े। इस मौके पर जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ,उप जिलाधिकारी घोरावल रमेश कुमार व तहसीलदार आदि ने 45 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 05 मामलें निस्तारित किये और 04 टीम को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरणों को निस्तारित किये। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 09 मामले निस्तारित हुए, बाकी 36 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया।

इसी तरह राबर्ट्सगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न कराया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिह, उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज शैलेन्द्र कुमार मिश्रा व तहसीलदार आदि ने 83 शिकायतें सुनते हुए,मौके पर ही 09 मामलें निस्तारित किये और 03 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 03 प्रकरणों को निस्तारित किये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 12 मामले निस्तारित किये गये, बाकी 71 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसी प्रकार सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) आशुतोष दूबे, उप जिलाधिकारी ओबरा प्रभाकर सिंह व तहसीलदार आदि ने 18 शिकायतें सुनते हुए ,मौके पर ही 01 मामलें निस्तारित किये। इस प्रकार ओबरा में कुल 01 मामले निस्तारित किये गये, बाकी 17 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। तहसील दुद्धी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी दुद्धी श्याम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुईं। इस मौके पर उप जिलाधिकारी दुद्धी ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को गहनता पूर्वक सुना और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी दुद्धी श्याम प्रताप सिंह, तहसीलदार, सीओआदि ने 24 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही दो मामलें निस्तारित किये गये और एक टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी में कुल तीन मामले निस्तारित किये गये, बाकी 21 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal