गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)। सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत 15 ग्राम पंचायतों के बीच मात्र एक नया प्रथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सलखन बाजार में स्थित हैं। जिसकी सफाई कर्मचारियों व्दारा सफाई न किए जाने के कारण स्वास्थ्य परिसर में जगह जगह कुड़ो का ढेर लगा हुआ है। जिससे स्वास्थ्य परिसर दिन पे दिन कुड़ो के ढेर से प्रदुषित होने से

लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। उक्त सम्बंध में एस भारती मुलचंद जयसवाल, गुलाब चंद्रा भारती, राम औतार चौहान, नारद मुन्नी लाल इत्यादी लोगों ने प्रधान समेत सम्बंधित अधिकारियों को भी अवगत कराया गया था।लेकिन आज तक नियमित सफाई की कोई व्यवस्था नहीं किया गया है।जिससे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सलखन परिसर में जगह जगह कुड़ो का ढेर लग गया है।जो कुड़ो ढेर से सम्पुर्ण स्वास्थ्य परिसर प्रदुषित होता जा रहा है।उक्त सम्बंध में जिलाधिकारी का ध्यान आपेक्षित हैं। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अजय कुमार से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि सलखन ग्राम पंचायत में 3 सफाई कर्मचारी हैं जो निकाय चुनावों में व्यस्त थे। अब चुनाव खत्म हो गया हैं सफाई कर्मचारियों से जल्द से जल्द सफाई करा दिया जायेगा।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal