भगवान श्री परशुराम जयंती हर्षोल्लास पूर्वक व धूमधाम से मनाया गया- संजय मिश्रा

सोनभद्र।विगत वर्षों की भांति केंद्रीय ब्राह्मण महासभा जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा द्वारा निज आवास बभनौली चंडी होटल रावट॔सगंज सोनभद्र पर भगवान श्री परशुराम जयंती मनाई जाती रही ,आज भी 22 अप्रैल 2023 को हर्षोल्लास पूर्वक व विधि विधान तथा पूजन विधि द्वारा मनाया गया ,जिसमें पंडित उमापति त्रिपाठी द्वारा मंत्रोच्चार के माध्यम से भगवान श्री परशुराम जी का पूजन व हवन का कार्यक्रम किया गया ,जिसमें प्रमुख वक्ताओं द्वारा भगवान परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया तथा बताया गया कि भगवान परशुराम जी द्वारा आता ताईयो द्वारा जब धर्म विरुद्ध आचरण किया गया ,उनका संघार भगवान परशुराम जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला संरक्षक मोहर देव पांडे, एडवोकेट शशांक शेखर कात्यायन, जिला प्रवक्ता रवि प्रकाश त्रिपाठी, विवेक कुमार पांडे, चंद्रकांत मिश्रा, रवी पांडे, मुनि महेश शुक्ला, अमित शुक्ला, शेषमणि तिवारी, उमेश तिवारी,डॉ संजय पाठक, अवधेश मिश्रा,संदीप मिश्रा,एस एन दुबे, विकास पांडे, अजय दुबे, अवधेश चौबे, समेत काफी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे, भगवान परशुराम के जिवनी पर में अपना -अपना विचार व्यक्त भी किया।

Translate »