श्री राम जी का शील, विनय और धैर्य अनुकरणीय: राज्यपाल

भव्यता के साथ मना श्रीराम जन्मोत्सव

बतौर मुख्य अतिथि सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने श्री राम के उतारी आरती

सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। स्थानीय नगर स्थित एक होटल परिसर में गुरुवार को श्रीराम जन्मोत्सव कार्यक्रम भव्य तरीके से मनाया गया। शहीद उद्यान ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सिक्किम राज्य के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सम्मलित हुये। इस दौरान उन्होंने प्रभू श्रीराम के आदर्श जीवन पर लगायी गयी छाया चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। तदोपरांत भगवान प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव में ना सिर्फ सम्मलित हुए बल्कि उनकी आरती भी

की। अपने सम्बोधन के दौरान राज्यपाल ने कहा कि भगवना प्रभु श्रीराम जी के जन्मोत्सव में सम्मलित होकर अपने को गौरवानित महसूस कर रहा हॅू । कहा कि भगवान प्रभू श्रीराम का जो शील और विनय हैं वह अतुलनीय है। लोग कहते है कि भगवान श्रीराम का धैर्य हिमालय जैसा है और समुन्द्र जैसा ही शान्त चित है। उन्होंने यह भी कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम का जीवन चरित्र एक आदर्श चरित्र है। इस दौरान उन्होने सिक्किम राज्य के विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि

सिक्किम राज्य बहुत ही सुन्दर राज्य है जिसमें अनेक पर्यटन स्थल है, कानून व्यवस्था बेहतर है और भ्रष्टाचार भी नहीं हैं। र। इस दौरान पद्मविभूषण पंडित छंन्नूलाल मिश्र जी ने होली खेले मसाने में गीत की सुन्दर व मन मोहक प्रस्तुति की और पद्मश्री अजिता श्रीवास्तव ने सोहर गीत गाकर गाकर जन्मोत्सव कार्यक्रम को पूर्णता प्रदान की। इस अवसर पर महामहिम को इन्डोनेशिया से मगाई गयी श्रीराम की मूर्ति भेंट की गयी।
सबही प्रिय राम विषय पर काशी प्रान्त के प्रान्त प्रचारक रमेश ने भी सम्बोधित किया, विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय सह मंत्री अम्बरीश ने इसे पर विषय पर वृहद रूप से प्रकाश डाला। महामहिम का स्वागत आदिवासी कलाकारों द्वारा करमा नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति से की गयी। इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे, विधायक घोरावल डाॅ अनिल कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, अपर जिलाधिकारी सहदेव कुमार मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, उप जिलाधिकारी सदर शैलेन्द्र कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी घोरावल रमेश कुमार सहित नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अजय शेखर, विजय जैन, कृष्ण मुरारी गुप्ता, राष्ट्रपति पुरस्कृत सेवानिवृत्त शिक्षक ओम प्रकाश त्रिपाठी, राहुल श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी सहित नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार एवं प्राध्यापक भोला नाथ मिश्रा ने किया।

Translate »