पद्म भूषण से नवाजे गए उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला,

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

कुमार मंगलम बिड़ला बिड़ला परिवार में पद्मभूषण पुरस्कार पाने वाली चौथी हस्ती बन गए हैं।

संजय द्विवेदी की खास रिपोर्ट

सोनभद्र।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में जाने-माने उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला को पद्म भूषण से सम्मानित किया।बताते चले कि समारोह में कुल 106 हस्तियों को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कुमार मंगलम इस सम्मान को हासिल करने के साथ ही बिड़ला परिवार में पद्मभूषण पुरस्कार पाने वाली चौथी हस्ती बन गए हैं।देश के जाने-माने उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला को व्यापार और उद्योग क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
कुमार मंगलम बिड़ला इस सम्मान को हासिल करने के साथ ही बिड़ला परिवार में पद्म पद्म भूषण पुरस्कार पाने वाली चौथी हस्ती बन गए हैं।इससे पहले उनकी मां राजश्री बिड़ला को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।दादा बसंत कुमार बिड़ला को भी पद्म भूषण पुरस्कार मिला था। वहीं उनके परदादा घनश्याम दास बिड़ला पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित हुए थे।

अवॉर्ड को ग्रहण करते हुए कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और ट्रस्टीशिप की भावना ने मेरे परिवार को पीढ़ियों से दिशा दिखाई है। ये सम्मान हासिल करना बेहद सुखद है। मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस सम्मान के लिए शुक्रिया अदा करता हूं। मैं इस अवॉर्ड को 36 देशों के अपने 1 लाख 40 हजार साथियों की ओर से ग्रहण कर रहा हूं।आदित्य बिरला ग्रुप ने जिंदगियों को समृद्ध करने में जो भूमिका निभाई है ये अवॉर्ड उसे मान्यता देता है।

Translate »