ओबराडीह साधन समिति अध्यक्ष पद हेतु मचा घमासान

घोरावल-सोनभद्र(रमेश कुशवाहा)। ओबराडीह साधन सहकारी समिति लि. के संचालक सदस्य उम्मीदवारी हेतु 21 लोगों ने पर्चा दाखिल किया था जिनकी किस्मत का फैसला शनिवार को 1250 किसानों ने वोट देकर 9 लोगों को विजई बनाया। बताते चलें की ओबराडीह साधन समिति में कुल 9

वार्ड के किसान शामिल है हर वार्ड से किसानों ने अपनी अपनी दावेदारी पेश की थी जिसमें वार्ड 1 ओबराडीह से समर प्रताप सिंह, वार्ड 2 कुशीनिस्प् से राम जी, वार्ड 3 पनौली से राजकुमार गुप्ता निर्विरोध, वार्ड 4 माहुआंव पांडे से सोना देवी, वार्ड 5 मुसरधारा से सिन्होरा देवी, वार्ड 6 रेनुआ से गंगा सिंह निर्विरोध, वार्ड 7 सदारी से धृत कुमार, वार्ड 8 सिद्धि से कुसुम लता पत्नी राजन यादव, वार्ड 9 सोहदवल से सत्यनारायण

विजयश्री प्राप्त किए अब इन नव निर्वाचित उम्मीदवारों द्वारा आज दोपहर 12:00 से समिति अध्यक्ष पद का चुनाव किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद की दावेदारी हेतु दो उम्मीदवार समर प्रताप सिंह एवं राजकुमार गुप्ता ने अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए तरह तरह के दांवपेच आजमाए जा रहे हैं। देखना यह है कि इस दांवपेच में कौन बाजी मारता है लोगों का कहना है कि लड़ाई बड़ी घमासान है किसका पलड़ा भारी होगा कुछ कहा नहीं जा सकता है सुनने में यह भी आ रहा है कि नवनिर्वाचित सदस्यों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए काफी आओ भगत की जा रही है।

Translate »