15 ग्राम हेरोइन के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

संजय सिंह/दिनेश गुप्ता

चुर्क-सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र के निर्देशन मे मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व मे शुक्रवार को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबिर खास सूचना पर दो अभियुक्तगण संजय यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी देउरा, थाना चकरघट्टा, जनपद चन्दौली, वर्तमान पता वार्ड नं0-11 विकासनगर, थाना

रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 28 वर्ष के कब्जे से 7ग्राम तथा महेश पुत्र रामलोचन कोल निवासी रौप, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 20 वर्ष के कब्जे से 8ग्राम दोनों केकब्जे से कुल 15 ग्राम हिरोइन बरामद कर गिरफ्तार किया गया उपरोक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना राबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-128/2023 धारा 8/21 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 आशीष कुमार सिंह प्रभारी चौकी चुर्क, थाना राबर्ट्सगंज आरक्षी वकील कुमार चौकी चुर्क थाना राबर्ट्सगंज,आरक्षी मुकेश कुमार चौकी चुर्क, थाना राबर्ट्सगंज,जनपद सोनभद्र शामिल रहे।

Translate »