विभिन्न राजनीतिक दलों एवं स्टेट से जुड़े संभ्रांत नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)। विजयगढ़ स्टेट के राजा स्मृति शेष शरद चंद्र पद्म भूषण शरण शाह की 20वीं पुण्यतिथि शनिवार को विजयगढ़ कोठी परिसर में आयोजित की गई। इस दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विजयगढ़ स्टेट से जुड़े लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। सर्वप्रथम वर्तमान राजा चंद्र विक्रम पद्म शरण शाह ने अपने पिताश्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। तत्पश्चात क्षेत्र से आए तमाम गणमान्य लोगों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। गौरतलब हो कि विजयगढ़ स्टेट के

राजा की हत्या आज से 20 वर्ष पूर्व 25 फरवरी 2003 को नक्सलियों द्वारा रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर गांव में देर रात गोली मारकर कर दी गई थी और उस समय हत्या की घटना के पश्चात पूरे प्रदेश में खलबली मच गई थी।

पुण्यतिथि समारोह में मुख्य रूप से वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण सर्राफ,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, सपा नेता पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्रवण जी, रमेश मिश्रा,नगवा ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह, चतरा मंडल अध्यक्ष राज बहादुर सिंह, राम प्रवेश चौबे, रिंकू सिंह , मुन्नू सिंह, प्रदीप सिंह, अंकित सिंह राठौर समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेतागण और सम्मानित जनता का देर शाम तक आना जाना लगा हुआ था।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal