गुरमा-सोनभद्र(मोहन गुप्ता)। सदर विकास खण्ड क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी मुख्य राज मार्ग स्थित अवई सोमवार दोपहर के पश्चात एक मकान के छत पर राजगीर मिस्री परमेश्वर 40 वर्ष पुत्र लल्लु निवासी अवई कार्य करते समय छत के उपर जा रही विधुत प्रवाह तार के चपेट में आने से बुरी तरह झुलसने के साथ छत से नीचे गिर गया जिससे सर में भी गम्भीर चोट आने से अचेत हो गया। जिसे जिला चिकित्सालय इलाज हेतु भेज दिया गया। प्राप्त समाचार के अनुसार सोमवार को रामकुअर उर्फ अन्नु अपने घर के छत पर राजगीर मिस्री से ईंट जोड़ाई का कार्य कर रहा था। जो ग्यारह हजार विधुत प्रवाह तार के चपेट में आने के साथ छत से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी जानकारी परिजनों को होने पर तत्काल निजी साधन से राजगीर मिस्री को जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal