सोनभद्र(सर्वेश श्रीवास्तव)- जनपद के प्रख्यात साहित्यकार राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के भौतिक विज्ञान के सेवानिवृत्त प्रवक्ता पारसनाथ मिश्र की धर्मपत्नी कलावती देवी का 80 वर्ष की अवस्था में हार्ट अटैक से अशोक नगर स्थित आवास पर निधन हो गया। इनका अंतिम संस्कार काशी के राजा हरिश्चंद्र घाट पर हुआ। इनके निधन पर राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त शिक्षक शिवधारी शरण राय, भैया लाल सिंह, सुशील राही, कृष्ण कुमार तिवारी, साहित्यकार अजय शेखर, डॉक्टर अर्जुन दास केसरी, रामनाथ शिवेंद्र, दीपक कुमार केसरवानी, समाजसेवी आनंद नारायण सिंह, संतोष सिंह सहित जनपद के शिक्षकों, साहित्यकारों, पत्रकारों, समाजसेवियों ने शोक व्यक्त किया है।
SNC Urjanchal News Hindi News & Information Portal